हिंदी कविता -ज़िंदगी, देश, प्रकृति, सावन, बादल, बारिश, जुदाई, गम, ख़्याल, प्रेम, बचपन, त्योहार

Sunday, June 22, 2025

संगीत

               संगीत 


संगीत है आत्मा की आवाज,

हर दिल की ललक और चित्कार।

सुरों की लहरें, स्वर की बूँदें,

जीवन के रंग इसमें झरते।


वीणा की तान, बाँसुरी की बांस,

हर साज में बसता है विश्वास।

कभी खुशी की, कभी पीड़ों की बात,

संगीत में मिलता हर जज़्बात।


बिन शब्दों के कह दे कहानी,

संगीत सजे ,तो हर महफ़िल  “रानी”।

रागों का जादू, तालों की चाल,

मन को बाँधे, मिटाए जंजाल।


संगीत है सृष्टि की भाषा,

प्रकृति भी गाए इसकी परिभाषा।

सुनो तो पत्तों की सरसराहट,

वो भी है एक मधुर गूँज की राहत।


संगीत है सृष्टि का सम्मान,

एकल,वंदन या समूह -गान।

मन - साधना,सिधि - साधना 

यह है सशक्त राम - बा‌ण !!!! 


                 -रेनू अख़्तर 




8 comments:

  1. Beautiful feelings

    ReplyDelete
  2. Wonderful ❣️❣️

    ReplyDelete
  3. Nicely Composed.

    ReplyDelete
  4. What a beautiful way you've defined music- not just as a sound but as something that resonates with our emotions and soul. Wonderful work!

    ReplyDelete

Thanks ☺️

चांदनी रात

 🌙 चांदनी रात 🌙 नीले अम्बर की चादर तले, शांत पड़ी है सारी रात। सुनहरी चांदनी बिखरे नभ में, जैसे उतरी हो कोई बात। ठंडी-ठंडी हवा के झोंके, छ...