माँ
जीवन ठंडक है,
ममता की छाँव में।
जीवन सरल है,
ममता की नाव में।
जीवन स्वस्थ है,
ममता के हाथ में।
जीवन, जीवन है,
ममता के नाम में।
जीवन सफल है,
सच्चे - ममतामयी
एहसास में ।
रक्त, अस्थि - मज्जा,
अस्तित्व, जीवन यह !!
है माँ ! तेरे ही उपकार से।
हे माँ ! तुझे प्रणाम ।
हे माँ ! तुझे सलाम।
हे माँ तुझे कोटि-कोटि।
नमन- नमन - नमन।
-श्री ए.रेनू