🎯 निवेश
आज,
जन - जन निवेश का दिवाना है,
सबको चाहिए धन का खज़ाना है ।
अच्छा है।।।।
धन चीज़ों की चाबी है,
निवेश में न कोई भी खराबी है।
पर दिखता है….
सब।।।
चारों तरफ़ साफ़ - साफ़ ,
धन की आपा - धापी है ।
अपने पराए के परिवेश में ,
धन सदस्य सर्वोपरि है।
हे भगवन!
मानवता तेरे पास चली आई।
अक्सर मानव ने ही दे ठोकर ,
जीवन से इसे निकाला है।
"धनी होना, धनी होना,
धन है, तो सारा जहाँ तुम्हारा है"
गूँज गया चहुँ ओर,
यह अघोषित सा नारा है ।
धन का आना अच्छा है ,
पर इसके आने - जाने में
मन का मरना - मर जाना
अच्छा नहीं।।।।। ।
हे मानव!!!थम ज़रा।
हे मानव !! संभल ज़रा।
अंतर्मन की नगरी में भी ,
कर दे कुछ निवेश ज़रा।
-श्री ए. रेनू
Very nice
ReplyDeleteVery Nice Ma’am.
ReplyDeleteGood write up
ReplyDeleteBeautiful
ReplyDeleteVery nice Ma’am 👌
ReplyDeleteVery nice ma’am
ReplyDelete👍🏽
ReplyDeleteBeautiful 💐
ReplyDelete