आज कह,
कोई,
कहानी सखी !
जिसमें हो ,
'एक राजा'
और
'एक ही रानी', सखी।
न हो खत्म,
यहाँ,
कहानी यह सखी,
पर हो,
शुरू,
जिन्दगानी सखी।
रहे वो,
सच में,
खुशहाल सदा।।
तो क्या ?
गर न हो….
महल - चौबारे,
सोने-चांदी के हार - श्रृंगार
से रानी का रूप सजा ।
होने दे,
रंग गेरुआ,
माटी की सुगंध से,
नख - शिख सजा।
साधारण - सी भले ही,
पहनी साड़ी हो,
पर दिल से जिंदा,
तेरी कहानी
की रानी हो !!
कह दे !!
आज कहानी सखी री।
जिसमें राजा,
सचमुच का राजा हो।
उँच - नीच की समझ के साथ,
उसमें अहसास कुछ ज्यादा हो।
गौरव, साहस, बल, सामर्थ्य
तो,
होगा ही उसमें,
आखिर ' राजा ' जो ठहरा।
तो ' ठाठ ' होना,
तो लाज़मी है।
पर !
' मैं ' , यह चाहूँ,
उसमें ' समझ '
सबसे ज्यादा हो।
चाहे न हो…
नव-रत्न, परिधान रंग - रंगीले,
छप्पन - भोग, वाहन अनूठे ।
पर ,
आँखों में चमक चाँद- सी,
मन में तड़प मीन - सी,
लगन में गहराई ,
सागर से भी ज़्यादा हो।
कह री! सखी!
कोई कहानी ऐसी,
जिसमें
' सच की रानी '
और
' सच का राजा 'हो।
- श्री ए. रेनू
Waah !!!!👏👏👏👏👏
ReplyDeleteBhut khoob 💜
ReplyDelete🙏🙏
ReplyDeleteAmazing lines
ReplyDeleteBeautifully composed romantic lines
ReplyDeleteGreat poet with a beating heart
ReplyDeleteVery nice ma'am..
ReplyDeleteWonderful thought..
ReplyDeleteGod Bless!
🙏✨
ReplyDelete✨
ReplyDeletevery nice ji
ReplyDeleteAmazing!! As ever! 💗
ReplyDeleteVery nice
ReplyDelete👍Very Good! Keep it up🌸
ReplyDeleteThanks ☺️
DeleteThanks ☺️
ReplyDeleteNyc thought .....👏👏👏
ReplyDeleteLovely lines Ma'am
ReplyDeleteSuperb mam.. Nice creation..
ReplyDeleteBeautiful 👍
DeleteWonderful short story like a painting
ReplyDeleteVery nice
ReplyDeleteLovely 👌
ReplyDeleteAmazing ❤️
ReplyDeleteNice 👍
ReplyDeleteVery Good keep up the good work
ReplyDelete👍👍
ReplyDeleteWow mam😍😍
ReplyDeleteVery nice mam
ReplyDeleteNice mam
ReplyDeleteVery nice
ReplyDelete