हिंदी कविता -ज़िंदगी, देश, प्रकृति, सावन, बादल, बारिश, जुदाई, गम, ख़्याल, प्रेम, बचपन, त्योहार

Saturday, December 3, 2022

खिलाड़ी

         खिलाड़ी 

असल है या नकल है, 

लगी इसमें अक्ल है। 

दोनों ही तो चमकीले हैं, 

शानदार और जहरीले हैं। 

 दमक भी दमदार हैं, 

आवाज़ में झंकार है। 


सजते बाज़ारों में, 

दोनों की रौनक धमाकेदार है। 

  सजे गर कंगन में….., 

तो क्या बात है…..!! 

पहले की यह खास बात है! 


सोचते हो…….? 

यह दूसरी चमकदार चीज़ क्या है?? 


तो सुन लो….. जी, 

आसपास वो रहते हैं, 

मीठे - मीठे दिखते हैं, 

हित - हितकारी रटते हैं, 

दिल की दिल में रखते हैं, 

शुगरकोट शब्द - भंडारी हैं, 

धम्म -  धूर्तता के व्यापारी हैं, 

इनके आगे दुनिया सारी हारी हैं, 

असली खिलाड़ियों के खिलाड़ी है!!! 


                          -श्री ए. रेनू 






3 comments:

  1. True. Always trust on person's actions not words as the old
    saying goes, 'actions speak louder than words!'
    The best way of living a peaceful life is being transparent.
    Nice work ma'am.
    God Bless!

    ReplyDelete
  2. 🙏👌❤️❤️🌹

    ReplyDelete

Thanks ☺️

चांदनी रात

 🌙 चांदनी रात 🌙 नीले अम्बर की चादर तले, शांत पड़ी है सारी रात। सुनहरी चांदनी बिखरे नभ में, जैसे उतरी हो कोई बात। ठंडी-ठंडी हवा के झोंके, छ...