हिंदी कविता -ज़िंदगी, देश, प्रकृति, सावन, बादल, बारिश, जुदाई, गम, ख़्याल, प्रेम, बचपन, त्योहार

Tuesday, June 7, 2022

आभा

 

घर में आज , 

फूलों की बहार,


 गेंदे की, 

खुशबू ।

आम - पत्तियों

की सुगंध, 

चांदी की थाली में ,

सुर्ख - जोड़े की आभा, 

घर में चहल - पहल, 

चहुँ ओर शानदार 

शोर- शराबा। 


उबटन में चंदन, 

चंदन में खुशबू, 

बदन में, 

उस ! 

चंदन की खुशबू। 


मेहंदी की लाली, 

हाथों में, 

उस मेहंदी की खुशबू , 

साँसों में, 

उफ् ! जैसे सोने पर सुहागा। 


'तेल' से अभिनंदन, 

हल्दी का शगुन, 

'दधि', से अस्नान, 

पहने हार, 

करे सोलह श्रृंगार, 

चुनर में तेरी, 

गोटा - पट्टी, 

सुहाए - सुनहला, 

महीन सुंदर सोने का धागा ! 


ऐ री सखी! ले शगुन की सौगात। 

लिए बारात, 

तेरे पिया खड़े द्वार, 

 थामेंगे हाथ, 

सदैव रहेंगे ' साथ '

सात फेरे, 

तुम मेरी, 

हम तेरे। 

बस। इतनी सी बात, 

रखेंगे याद, 

 'हम' है ' हम' , 

जब तक है 'दम' ! 

कदम से कदम, 

बात से बात, 

चलती रहेगी सदा, 

चमकेगी आँखों में, 

सदा! 

मंगलमय, सुखमय, 

 शुभ विवाह की आभा। 













38 comments:

  1. Wonderful creation. Portrayed well the desire of a would be maiden!

    ReplyDelete
  2. Wow! So beautifully written! Such embellished words!

    ReplyDelete
  3. What a beautiful poem what a word power amazing

    ReplyDelete
  4. Nice lines written by By you.

    ReplyDelete
  5. Nice 💐
    Really creative😊
    God Bless!

    ReplyDelete
  6. Nice 💐
    Very creative 😊
    God Bless!

    ReplyDelete
  7. Beautifully worded. Highly appreciable.

    ReplyDelete
  8. Beautiful 👌👌👌👌👌👌

    ReplyDelete
  9. Beautiful lines...blessings 😍

    ReplyDelete
  10. Wonderful creativity 👏

    ReplyDelete
  11. Nice composition.

    ReplyDelete
  12. Wonderful creation

    ReplyDelete
  13. Beautiful lines

    ReplyDelete
  14. Beautiful 🥰👏🏻👏🏻

    ReplyDelete
  15. Very touchy and heartfelt 👍

    ReplyDelete
  16. Beautiful poem and very heart touching

    ReplyDelete
  17. Beautiful poem 🥰🥰

    ReplyDelete
  18. Hats off to your creativity

    ReplyDelete
  19. Beautiful poem 💐

    ReplyDelete
  20. How beautifully written, every word sings …

    ReplyDelete
  21. Awesomeness overflowing

    ReplyDelete
  22. Marvellous 👏🏽👍🏽

    ReplyDelete

Thanks ☺️

चांदनी रात

 🌙 चांदनी रात 🌙 नीले अम्बर की चादर तले, शांत पड़ी है सारी रात। सुनहरी चांदनी बिखरे नभ में, जैसे उतरी हो कोई बात। ठंडी-ठंडी हवा के झोंके, छ...